शासकीय भूमि को निजी बताने की गलत रिपोर्ट देने पर कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

शासकीय भूमि को निजी बता कर गलत रिपोर्ट देने के मामले में कलेक्टर रुचिका चौहान ने पटवारी राहुल दुबे को दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। पटवारी राहुल दुबे ने 25 सितंबर 2025 को ग्राम मुरार में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 3689/1 रकबा 0.2690 हेक्टेयर को अपनी रिपोर्ट में निजी बता दिया। साथ ही जमीन के नामांतरण का प्रकरण बना दिया। मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने पटवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। पटवारी ने बताया कि उसने अपर कलेक्टर से अभिमत लिया था। इस मामले में अपर कलेक्टर से जवाब मांगा गया। अपर कलेक्टर ने बताया कि खसरों में सीलिंग अंकित होने के बावजूद परीक्षण किए बिना नामांतरण का प्रस्ताव भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *