पाली | जिला स्तरीय मेघवाल समाज चिंतन शिविर एवं प्रतिभावान सम्मान 25 जनवरी को पाली में द ग्रांट गणपति रिसोर्ट में होगा। जिला मीडिया प्रभारी पोकर सिंघल ने बताया कि जिला स्तरीय मेघवाल समाज चिंतन शिविर एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह दसवीं, बाहरवीं बोर्ड के छात्र छात्राओं व नव चयनित अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रधान, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों आदि को सम्मानित करेंगे। समाज के चिंतन, संवाद और प्रतिभा सम्मान का संगम एक मंच, एक संकल्प, एक दिशा समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं एवं प्रतिभावानों को लेकर होगा।


