सेवानिवृत पीआरओ, समाजसेवी गौड़ का 87 वर्ष की उम्र में निधन

भास्कर संवाददाता | पाली सेवानिवृत पीआरओ मदनलाल गौड़ का गुरुवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वे गौड़ ब्राह्मण सभा के विभिन्न पदों पर रहे। राजेंद्र नगर विकास समिति के 10 साल तक अध्यक्ष रहे। हिंदू सेवा मंडल से लंबे समय तक जुडे़ रहे। अपने पीछे वे 2 पुत्र व 4 पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार हिंदू सेवा मंडल राजेंद्र नगर में हुआ, जिसमें रिश्तेदार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व मीडिया जगत से जुड़े हुए कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आदि गौड़ ब्राह्मण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विजयराज गौड़ ने बताया कि सेवानिवृत पीआरओ गौड़ अपने जीवनकाल में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण में जुट़े रहे। हर आम आदमी की मदद करना उनका सबसे पहला ध्येय रहता था। उनका जन्म 24 फरवरी 1940 को जोधपुर जिले के बिलाड़ा तहसील के मालकोसनी गांव में हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *