विधायक गोलू शुक्ला के घर काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम नेहा (19) पिता रवि यादव निवासी भगत सिंह नगर है। नेहा की मां गोलू शुक्ला के घर और पिता फार्म हाउस पर काम करते हैं। दोनों बुधवार को घर से काम के लिए निकले थे। शाम को जब नेहा के माता-पिता घर पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखने पर वह फंदे पर लटकी मिली। आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे उतारकर हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजन ने बताया कि वह रोजाना अपनी मां के साथ काम पर जाती थी, लेकिन उसने बीमार होने का बोलकर काम पर जाने से मना कर दिया था।


