मुक्ति गैस एजेंसी के उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों से ले सकेंगे गैस

मुक्ति गैस एजेंसी के बंद होने से उपभोक्ताओं को आ रही समस्या को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पहल की है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आम उपभोक्ताओं के हित में आईओसीएल द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कंपनी ने मुक्ति गैस एजेंसी से संबद्ध कुल 17,162 घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें नजदीकी अन्य एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ जोड़ा है। इस संबंध में सभी संबंधित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अब ऑनलाइन बुकिंग कर संबद्ध गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। वैकल्पिक गैस एजेंसी व एरिया इस प्रकार होंगे झलक इंडेन गैस एजेंसी मोबाइल नंबर : 9431169469 क्षेत्र : हरमू हाउसिंग कॉलोनी, हरमू, न्यू एरिया पिपरटोली उरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर मोबाइल नंबर : 9431170156 क्षेत्र : अपर बाजार, इरगू टोली एवं चुना भट्ठा जयंत गैस कंपनी मोबाइल नंबर: 9470193803 क्षेत्र: पुरानी रांची, हरमू रोड, भुइयां टोली, मुक्ति गैस गोदाम के आसपास का क्षेत्र, निजाम नगर एसके. गैस सर्विस मो.नं.: 9431115677, क्षेत्र: आनंद नगर, भवानी नगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *