जालंधर| गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में भक्तों ने वीरवार को मां बगलामुखी जी का हवन किया। ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान भुवन तांगड़ी, राजेश महाजन, देव कपूर से विधिवत वैदिक रीति के अनुसार पूजन करवाया। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि जैसे समाज में अनेक बार देखा गया है कि जो लोग दूसरों को तुच्छ समझते हैं, उन्हें समय स्वयं उत्तर देता है। यहां सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप, दिनेश सेठ, सौरभ भाटिया, विवेक अग्रवाल, जानू थापर, दिनेश चौधरी आदि सदस्य मौजूद रहे।


