खेलेगा इंडिया, धड़केगा रायपुर:आज शाम 7 बजे से नवा रायपुर में दूसरा टी-20 मैच, एंट्री शाम 4 से रात 9 बजे तक, दोनों टीमें पहुंचीं

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी (शुक्रवार) को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रायपुर पहुंच चुकी हैं। दोपहर 2:10 बजे दोनों टीमें चार्टर्ड विमान से एयरपोर्ट पहुंचीं। हालांकि, पिछले दिनों हुए वनडे मैच के दौरान जिस तरह का उत्साह और भीड़ देखने को मिली थी, वैसा क्रेज इस बार नजर नहीं आया। टीम इंडिया होटल मैरियट में और न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में ठहरेगी। इस बार मैच के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने कुछ बदलाव किए हैं। फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी प्रकार की एंट्री नहीं दी जाएगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सीट छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने पिछले मैच से सबक लेते हुए इस बार कई बदलाव किए हैं। पहले सीटों की नंबरिंग करने की योजना थी, लेकिन समय की कमी के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है। अब दर्शकों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीटें मिलेंगी। गुरुवार तक टिकट रिडीम कराने की अंतिम तारीख थी। जो दर्शक फिजिकल फॉर्मेट में टिकट रिडीम नहीं करा पाए हैं, उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी। इस पर बैन… टिफिन, छाता, बैट, गुटखा आदि ले जाने से बचें बच्चों के खाने-पीने की सामग्री की अनुमति होगी। बाकी सामान प्रवेश द्वार पर जमा करा दिया जाएगा। शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, पानी की बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्ययंत्र, छाता, ब्लेड, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, बैट, झंडा, चाकू, कांच का कंटेनर, हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, हैंडीकैम, स्प्रे, पेन, पेंसिल, बॉल, लाउड हैलर, सीटी, हॉर्न, रेडियो और भड़काऊ या संदिग्ध वस्तुएं भीतर नहीं ले जा पाएंगे। भारी ट्रैफिक रहेगा… स्टेडियम की ओर जाने वाले इन मार्गों का ध्यान रखें पहली बार बॉडी कैमरों से लैस होंगे वॉलंटियर्स: पिछले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली तक फैंस के पहुंच जाने की घटनाओं के बाद बीसीसीआई ने सुरक्षा व्यवस्था और उसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने 42 वॉलंटियर्स की सूची बीसीसीआई को सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *