भूमि पुलिंग और पीपीपी मॉडल से आकार लेगी ‘न्यू भीलवाड़ा सिटी’

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग की ओर से न्यू भीलवाड़ा सिटी को भूमि पुलिंग एवं सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। इस संबंध में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह की अध्यक्षता में बैठक जयपुर में हुई, जिसमें राज्य व जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया कि प्रस्तावित 10,000 एकड़ क्षेत्र को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा, जिसमें भूमि पुलिंग योजना को तत्काल लागू किया जाएगा तथा इसके लिए विधिवत भूमि पुलिंग अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। योजना के अंतर्गत पहले से जारी 90ए/90बी प्रकरणों, पट्टाधारकों को दिए गए आश्वासनों, जल निकायों, वन क्षेत्रों तथा ग्राम सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए सेक्टर ले-आउट तैयार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *