सर्किट हाउस तिराहा पर ट्रैफिक लाइट लगेगी, 15 दिन में संचालन

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा सर्किट हाउस तिराहा पर यातायात के दबाव के कारण लगने वाली जाम की समस्या को हल करने के लिए यूआईटी करीब 20 लाख रुपए की लागत से ट्रैफिक लाइटें लगाएगी। जयपुर की फर्म मैसर्स शीबा इलेक्ट्रॉनिक्स ने तिराहा पर फाउंडेशन और केबलिंग का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार लगभग 15 दिन में ट्रैफिक लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, बुधवार को अजमेर चौराहा पर ट्रैफिक लाइट का संचालन प्रारंभ कर दिया गया, जिसकी लागत करीब 18.50 लाख रुपए रही। यूआईटी के एक्सईएन संदीप माथुर ने बताया कि इससे पहले गायत्री आश्रम चौराहा और गंगापुर चौराहा पर भी ट्रैफिक लाइटें स्थापित की गई हैं, जिनका नियमित संचालन हो रहा है। शहर में स्थापित सभी ट्रैफिक लाइटों की खास बात यह है कि इनमें ऑटोमेटेड कंट्रोलर लगाए गए हैं, जिससे यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित होगी और जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *