सड़क सुरक्षा, सीएम हेल्पलाइन के मामले में इंदौर पिछड़ा:हिट एंड रन में इंदौर में एक भी पीड़ित को सहायता नहीं

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अन्य जिलों से पिछड़ रहा है। हाल ही में मुख्य सचिव की समीक्षा में सामने आया कि हिट एंड रन मुआवजा योजना में इंदौर (शहरी और ग्रामीण) में पात्र मामलों में भी पीड़ित परिवारों तक सरकारी राहत नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों, समग्र ई-केवायसी, और सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में इंदौर अन्य जिलों की तुलना में पीछे है। हालांकि कृषि, डायवर्शन और प्राकृतिक खेती के मामले में इंदौर का प्रदर्शन अच्छा रहा। कुल मिलाकर, इंदौर जिले और संभाग में फिलहाल फाइल और योजना आधारित काम मजबूत है। लेकिन मैदानी, जन-सरोकार, और जवाबदेही से जुड़े सिस्टम कमजोर रूप से सामने आए। इन क्षेत्रों में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *