यूएई की डीपी वर्ल्ड कंपनी मप्र में निवेश को तैयार:दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ करार

दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मप्र सरकार और यूएई की वैश्विक लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन कंपनी डीपी वर्ल्ड के बीच अहम समझौता हुआ। मप्र की ओर से एसीएस नीरज मंडलोई और डीपी वर्ल्ड के सीईओ अनिल मेहता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान डीपी वर्ल्ड के ग्रुप चेयरमैन सुल्तान अहमद बिन सुलायेम और सीएम यादव के बीच औद्योगिक विकास और निवेश सहयोग से जुड़े विषयों पर सहमति बनी। दोनों ने उम्मीद जताई की इससे मप्र और यूएई की बीच लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। सीएम ने डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों को मप्र में निवेश के लिए अनुकूल माहौल और बुनियादी ढांचे की जानकारी दी। सीएम डॉ. यादव ने इंटरनेशनल कंपनियों के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि मप्र में पिछले 2 साल में तेजी से विकास हुआ है, इसका सकारात्मक प्रभाव दावोस में भी दिखाई दिया। कई इंटरनेशनल उद्योगपतियों ने मप्र में निवेश को लेकर चर्चा की है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में इस बार भारत का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। मालदीव से साझेदारी की बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मालदीव के मंत्री व अर्थशास्त्री डॉ. मोहम्मद सईद के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। मप्र के साथ उद्योग क्षेत्र में साझेदारी की पहल करते हुए डॉ. सईद ने बताया कि मालदीप में टूरिज्म के अलावा मत्स्य पालन, आईटी, हेल्थ जैसे क्षेत्रों में भी संभावनाएं हैं। मालदीप भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने को तैयार है। सईद ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को मालदीप यात्रा का न्यौता भी दिया। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही मालदीव की यात्रा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *