बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने बच्चों को दिए टिप्स

पटना | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में आयोजित है। कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या पटना, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय पटना में दसवीं और बारहवीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में तनाव मुक्त वातावरण में तैयारी करने, प्रतिदिन लिखित अभ्यास करने, समय-सारणी बनाकर पढ़ाई करना, माध्यमिक शिक्षा मंडल के ब्लू प्रिंट को ध्यान में रखकर प्रश्नों का अभ्यास करने के सुझाव दिए गए। शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षा लेकर रिवीजन कराने, मेरिट के छात्रों के लिए अलग से समय देने के निर्देश दिए गए। अधिकारी ज्योति तिर्की के नेतृत्व में आैर विद्यालय की प्राचार्या रीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित भाषण, कविता पाठ व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्या रीता गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *