150 पंडो परिवार का दर्द… ढोढ़ी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं

एमसीबी जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बाला में करीब 150 पंडों परिवार ढोंढ़ी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना अब तक गांव नहीं पहुंच पाई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल संकट वर्षों पुराना है। नल कनेक्शन के अभाव में महिलाओं और बच्चों को दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाना पड़ता है, जिससे जलजनित रोगों के होने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही गांव तक पहुंचने पक्की सड़क भी नहीं है। बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है। विडंबना यह है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन विकास के दावे करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। ग्रामीणों ने जल्द ही पेयजल और सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *