बांसवाड़ा में स्टार्टर चालू-करते करंट लगने से वृद्ध की मौत:मोटागांव क्षेत्र के ख़ाकरिया गढ़ा की घटना, खेत पर पानी पिलाते हुआ हादसा

​मोटागांव थाना क्षेत्र के खाकरिया गढ़ा गांव में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में फसलों की सिंचाई (पानी पिलाने) के लिए गए वृद्ध को स्टार्टर चालू करते समय करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ​खेत पर सिंचाई करने गया था वृद्ध ​पुलिस के अनुसार, खाकरिया गढ़ा निवासी रूपा पुत्र हुरजी उम्र 65 साल गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने खेत में फसलों को पानी पिलाने गया था। इसी दौरान स्टार्टरर चालू करते समय अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोगों ने जब उन्हें देखा तो तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। ​उपचार के दौरान तोड़ा दम ​हादसे के बाद घायल वृद्ध को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल गनोड़ा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर कर दिया। एमजी अस्पताल पहुँचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात अधिक होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया था। ​पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव ​मोटागांव थाने के एएसआई हेमेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर शव उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *