ब्यावर में खंडेलवाल वैश्य संस्थान द्वारा खंडेलवाल दिवस समारोह एवं बसंत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। नगर परिषद मार्ग स्थित समाज भवन में झंडारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के संयुक्त सचिव और ब्यावर अध्यक्ष संजय घीया ने संत सुन्दरदास एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने ध्वजगान प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राकेश झालानी ने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अध्यक्ष संजय घीया ने समाज के सदस्यों से महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। संस्थान के संयुक्त सचिव यश खंडेलवाल ने महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। 25 जनवरी को बैडमिंटन प्रतियोगिता, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, 28 जनवरी को महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल, 30 जनवरी को ताश प्रतियोगिता और 31 जनवरी को कैरम प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को विभिन्न आयु वर्गों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद पुरस्कार वितरण और सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर राधेश्याम आमेरिया, नौरतमल झालानी, राधाकृष्ण टोडवाल, नितिन बड़गोती, सत्यनारायण दुसाद, श्याम सुंदर गुप्ता, विष्णु प्रकाश झालानी, बालकृष्ण कट्टा, राजेंद्र झालानी, कमल वैद, मुकेश झालानी, विपुल मामोड़िया, ओमप्रकाश वैद, विष्णु कायथवाल, रवि बड़गोती, अनुज दुसाद, शरद वैद, रेणु घीया, मंजू गुप्ता, सीमा कायथवाल, साधना बड़गोती, मेघा झालानी, तरुणा बड़गोती, प्रियंका वैद, पूनम बड़गोती सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।


