नितिन प्रकाश ने अध्यक्ष पद के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

भास्कर न्यूज | चाईबासा चाईबासा नगर निकाय चुनाव को लेकर चाईबासा की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। चाईबासा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद को जेनरल किए जाने के बाद नगर के कई दिग्गज अध्यक्ष पद की लड़ाई को लेकर चुनावी मैदान में कूदने को बेताब हैं। इसमें समाजसेवी नितिन प्रकाश भी झामुमो समर्थित प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूदने को बेताब हैं। उन्होंने झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के समक्ष चाईबासा नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन दिया है। जिसे जिला झामुमो ने सहर्ष स्वीकृति दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *