लुधियाना| मोबाइल हैक कर कर्मचारी के जानकारों को वॉट्सएप से मैसेज भेज कर चार लोगों से 58 हजार की साइबर ठगी हुई है। शिकायतकर्ता अजय प्रसाद वासी गांव कनीजा ने बताया कि सोमवार को उसे झारखंड निवासी दोस्त का वॉट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें एक पीडीएफ फाइल थी। साथ ही मैसेज लिखा था, कि चालान हुआ है। जिसमें हम दोनों का नाम है। दोनों को यह चालान भुगतना पड़ेगा। जब मैने पीडीएफ पर क्लिक कर दिया। बुधवार को मुझे मेरे छोटे भाई ने फोन कर बताया कि मेरा फोन हैक हो चुका है। कई लोगों को मदद के मैसेज आ रहें थे। उसके तीन दोस्तों ने 5-5 हज़ार रुपए दे दिए। एक पार्टी ने 43000 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दी। उन्होंने थाना साइबर में शिकायत दी। थाना साइबर क्राइम से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन में एपीके फाइल को डाउनलोड किया गया था। जिससे ये फ्रॉड हुआ।


