व्यापारी से 6 हजार रुपए लूटे

अमृतसर| थाना सदर इलाके के मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी से सुबह 10 बजे एक युवा व्यापारी से 6 हजार रुपए लूट कर बदमाश फरार हो गया। पीड़ित युवक पवन कुमार बोरियों (बारदाना) का काम करता है। वह रोज की तरह सुबह घर से काम के लिए निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। धक्का-मुक्की के बाद करीब 6 हजार रुपए नकद छीन लिए और तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। वाल्मीकि संगठन के प्रधान सुमित काली ने कहा कि पहले लूट की वारदातें रात में होती थीं, लेकिन अब सुबह 10 बजे खुलेआम इस तरह की घटनाएं होना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *