विग्रहों को पितांबर वस्त्र धारण करा मंदिर में पीले रंग का ध्वज लगाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाई गई। वहीं वृंदावन में आज से ही होली प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में पीले रंग का ध्वज मंदिर में लगाया। मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोच्चारण करके सबसे पहले सभी विग्रहों को पितांबर वस्त्र धारण कराए। जिसके बाद पंडितों ने कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अंदर पीले रंग के ध्वज लगाया। इसी दौरान पीले रंग के फूलों की वर्षा करके ठाकुर जी का अभिनंदन किया। वहीं शाम को भजन मंडलियों ने ठाकुर जी का गुणगान किया। इस मौके पर पंडितों ने माथा टेकने आए भक्तों को बताया कि बसंत पंचमी के दिन से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाता है। इसी दौरान विद्या और सुरों की देवी मां सरस्वती की पूजा भी की जाती है। वहीं पढ़ने वाले बच्चे अपनी पुस्तकें मां सरस्वती के चरणों में रखकर विद्या का दान मांगते हैं। इस मौके पर मंदिर के कई पदाधिकारी और भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *