वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तों ने डालीं हवन में आहुतियां

जालंधर| कोट सदीक मंदिर कॉलोनी (नजदीक गाखलां पुल) स्थित श्री राजराजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हवन किया गया।धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. अविनाश गौतम और पं. राजेश शर्मा सहित अन्य विद्वान पंडितों द्वारा किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच भक्तों ने हवन कुंड में आहुतियां डाली। विद्वानों ने जीवन में समय के प्रबंधन और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अकसर मनुष्य अपने कामों को भविष्य पर टाल देता है, जबकि समय की गति अत्यंत तीव्र है। विद्वानों ने प्रेरणा देते हुए कहा कि “कल करे सो आज कर, आज करे सो अब’ के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि समाज को समय के सदुपयोग का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। यहां पूर्व सांसद सुशील रिंकू, बंटू सभ्रवाल, विक्रम भसीन, नीरज कपूर, मुनीष हांडा, विजय हांडा, प्रदीप, सोनू, रोहित मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *