50 रु. के विवाद में 10 लोगों ने 17 वर्षीय किशोर से की मारपीट

लुधियाना| कैलाश नगर इलाके में 50 रुपए के सामान के लिए 10 लोगों 17 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित किशोर ने बताया, वह कैलाश नगर में एक अंडे की दुकान पर काम करता है। गत वीरवार को उसकी दुकान पर एक युवक आया। उन्होंने 50 रुपए का कुछ समान मांगा, जोकि उनकी दुकान पर नहीं था। इस बात पर आरोपी युवक ने उसे गाली दे दी तो बदले में उसने भी आरोपी युवक को गाली दी, इस बात पर दोनों में बहसबाजी हुई। इसमें दोनों के बीच मारपीट हुई। फिर पीड़ित का आरोप है कि उस समय अन्य दुकानदार ने आकर छुड़वा दिया। लेकिन फिर बाद में आरोपी युवक अपने 10 साथियों समेत उसकी दुकान पर फिर से आया। जिन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान से घसीटे हुए बाहर निकाल दिया। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। घटना के बाद थाना जोधेवाल की पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *