बेमेतरा| ग्राम पंचायत मटका में आदर्श सत्संग समाज द्वारा एक से 6 फरवरी तक रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 52 मंडली भाग लेगी। सभी मंडली को सम्मान राशि प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के सचिव एमआर ध्रुव ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है। सम्मेलन का आयोजन लगातार गांव में होते आ रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने कहा है।


