बीकानेर में चोरी व गुम हुए लाखों के मोबाइल बरामद:40 लाख रुपए के 170 मोबाइल ऑनर्स को दिए, चोरी होने पर 1930 पर कॉल करे

बीकानेर में पुलिस ने चोरी और गुम हुए 170 मोबाइल बरामद कर ऑनर्स को वापस लौटाए। मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने राजस्थान समेत एमपी, बिहार, यूपी, हरियाणा से लोकेशन ट्रेस कर मोबाइलों को बरामद किया था। मोबाइल अधिकांश बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और मजदूर वर्ग के थे। कई मामलों में मोबाइल किश्तों पर खरीदे गए थे, जिससे लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे हुई कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- मोबाइल गुम होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। दूरसंचार विभाग के ऑनलाइन पोर्टल CEIR पर दर्ज शिकायतों और मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर साइबर सेल व थानों को विशेष निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। थानों के अनुसार मोबाइल बरामदगी यहां कर सकते है शिकायत बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या cybercrime.gov.in पर साइबर अपराध की रिपोर्ट करें। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन 1930 या बीकानेर पुलिस हेल्पलाइन 7877045498 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *