सिक्योरिटी रूम तोड़ते हुए कॉलोनी में घुसा कंटेनकर;VIDEO:7 कार-बाइक को टक्कर मारी; ड्राइवर को पकड़ने केबिन में चढ़ा युवक लटका रह गया

भीलवाड़ा में बेकाबू कंटेनर कॉलोनी में घुस गया। पहले सिक्योरिटी गार्ड के केबिन को उड़ा दिया, इसके बाद 7 कारों और एक बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कंटेनर को रोकने और चालक को पकड़ने का प्रयास किया। कुछ लोग लाठियां लेकर उसके पीछे दौड़े, तो कुछ ने वाहनों से उसका पीछा किया। इसी दौरान एक युवक ड्राइवर को पकड़ने के लिए कंटेनर के केबिन में चढ़ने लगा, लेकिन ड्राइवर ने अचानक कंटेनर की रफ्तार बढ़ा दी। युवक ने तुरंत कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना चित्तौड़गढ़ रोड पर सुखाड़िया स्टेडियम के पास कमला विहार क्रिस्टल कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हुई। घटना से जुड़ीं PHOTOS… हादसे के बाद की PHOTOS.. कॉलोनी की गली में गार्ड के केबिन को तोड़कर घुसा कॉलोनी निवासी प्रिंस सिसोदिया ने बताया- प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कंटेनर ने सबसे पहले कॉलोनी गेट पर गार्ड की केबिन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद कंटेनर कॉलोनी की गलियों में दौड़ता रहा और लगातार वाहनों को टक्कर मारता गया। कंटेनर ड्राइवर ने गली में में दौड़ते हुए 7 कारें और एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बचने के लिए दौड़ते नजर आए। वहीं कुछ लोगों ने कंटेनर को पकड़ने के लिए लाठियों लेकर पीछा किया तो कुछ लोग बाइक से दौड़े। तेज घुमाव पर कंटेनर के धीरे होते ही एक युवक कंटेनर के केबिन में चढ़ने लगा। तभी ड्राइवर ने कंटेनर को फिर से दौड़ा दिया। युवक केबिन के बाहर लटकता रह गया। जान बचाने के लिए युवक नीचे कूद गया। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस कॉलोनीवासियों ने कंटेनर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कंटेनर लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। प्रतापनगर पुलिस को सूचना मिलने पर सीआई राजपाल सिंह के निर्देश पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस अब ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *