सीता सोरेन के जेएमएम में वापसी के चर्चे:2 फरवरी को दुमका में पार्टी में वापसी संभावना, लोकसभा चुनाव से पहले थामा था बीजेपी का दामन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेएमएम छोड़ कर भाजपा ज्वाइन करने वाली सीता सोरेन की जेएमएम वापसी के चर्चे जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि दो फरवरी को दुमका में जेएमएम के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान उनकी वापसी हो सकती है। हालांकि इस बात न तो जेएमएम पुख्ता कर रही है और न ही खुद सीता सोरेन। हालांकि सीता सोरेन ने यह जरूर कहा है कि वह भी मेरा अपना घर है। हम इससे इनकार थोड़े कर सकते हैं। वह तो अपना ही है। सब कुछ हमारा ही बनाया हुआ है। वह आज भी वैसा है, जैसा कल था। कुछ भी पुख्ता कह पाना मुश्किल सीता सोरेन के इस बात से राजनीति गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी घर वापसी हो सकती है। वहीं सीता सोरेन की वापसी को लेकर दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा है कि इस बारे में पुख्ता कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा है कि सीता सोरेन ने न तो वापसी को लेकर पार्टी को कोई अप्रोच किया है और न ही पार्टी के इस संबंध में उनसे कोई बात की है। इन तमाम बातों के बीच कहा जा रहा है कि झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झामुमो के अधिकतर वरिष्ठ नेता दुमका में रहेंगे। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चला तो सीता सोरेन झामुमो के स्थापना दिवस समारोह के मंच पर हो सकती हैं। कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे झामुमो-भाजपा झामुमो व भाजपा नेता स्पष्ट रूप से बोलने से बच रहे हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने तो टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि अभी पुख्ता तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात की कई तो उन्होंने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि मुझे ऐसी सूचना नहीं है। सीता सोरेन से सीधी बात सवाल : क्या आपकी झामुमो में वापसी की तैयारी है जवाब : क्या है, क्या नहीं, इसके बारे में तो सब कुछ समय बताता है। हम जहां हैं, अभी वहां हैं। आगे समय-परिस्थिति को कौन जानता है। सवाल : चर्चा जोरों पर है कि आप झामुमो में जा रही हैं? जवाब : चर्चा करने वाले को चर्चा करने दीजिए। सवाल : कहा जा रहा है कि 2 फरवरी को दुमका में झामुमो के स्थापना दिवस समारोह के मंच पर आप झामुमो में शामिल होंगी? जवाब : ऐसी बात हो रही है, तो होने दीजिए। वह भी मेरा अपना घर है। हम इससे इनकार थोड़े कर सकते हैं। वह तो अपना ही है। सब कुछ हमारा ही बनाया हुआ है। वह आज भी वैसा है, जैसा कल था। सवाल : यानी भविष्य में झामुमो में जाने की प्लानिंग है? जवाब : भविष्य को किसने देखा है। भविष्य की प्लानिंग वक्त पर छोड़ दिया है। वैसे भी नेताओं का एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना तो लगा रहता है। अभी इसमें क्या कहना है। हम समय पर बोलते हैं। सवाल : फिर दुमका क्यों जा रही हैं? जवाब : दो फरवरी को दुमका में कई कार्यक्रम हैं। सरस्वती पूजा का निमंत्रण भी है। मैं उसमें शामिल होने के लिए वहां पहुंच रही हूं। मार्च में भाजपा में शामिल हुई थी सीता सोरेन सीता सोरेन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेएमएम छोड़ भाजपा ज्वाइन किया था। उन्हें 19 मार्च को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तब सीता सोरेन ने कहा था कि झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं। मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए इस परिवार में शामिल हो रही हूं। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया। 14 साल जेएमएम में रही। मेरे ससुर और दिवंगत पति की अगुआई में झारखंड अलग राज्य बना। उनका सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये अधूरा रह गया। आज झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड को झुकाना नहीं बचाना है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई। मुझे उम्मीद है कि मेरे पति का सपना पूरा होगा।
—————————- सीता सोरेन से जुड़ी इस खबर को पढ़ें…. हेमंत सोरेन की भाभी सीता बीजेपी में शामिल:कहा- झारखंड को झुकाना नहीं, बचाना है, सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं। मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए इस परिवार में शामिल हो रही हूं। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया। 14 साल जेएमएम में रही। मेरे ससुर और दिवंगत पति की अगुआई में झारखंड अलग राज्य बना। उनका सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये अधूरा रह गया। आज झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड को झुकाना नहीं बचाना है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई। मुझे उम्मीद है कि मेरे पति का सपना पूरा होगा। आने वाले दिनों में सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *