CM सैनी बोले– बेचारी आतिशी क्या करे, वह महिला है:AAP बोली- महिला विरोधी चेहरा; हरियाणा BJP ने कहा- केजरीवाल ने झूठे-मक्कारों की फौज बनाई

हरियाणा के CM नायब सैनी के दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बेचारी कहने पर BJP और AAP की सियासी लड़ाई शुरू हो गई है। दरअसल, CM सैनी पानीपत आए थे, जहां उन्होंने कहा कि मलाई तो केजरीवाल खा गया। आतिशी क्या करेगी बेचारी, वह तो महिला है। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने वीडियो के इस हिस्से को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि BJP का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। वहीं इस पर हरियाणा BJP ने भी पलटवार करते हुए कहा कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर वायरल किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने झूठे-मक्कारों की फौज बनाई। सिलसिलेवार ढंग से पूरा विवाद पढ़िए… CM ने कहा था- आतिशी तो टाइम काट रही
CM सैनी ने कहा- आतिशी को मैंने ये कहा था कि इसने ये गारा तुम्हारे ऊपर कर दिया। आतिशी ने मुझे कहा कि मैं तो टाइम काट रही हूं। 5-10 दिन रह गए, उसके बाद अपनी छुट्‌टी है। उसका नहीं है कुछ भी। जो मलाई खा गया, अब आतिशी क्या करे बेचारी, वह तो महिला है। वे वहां की CM हैं। उसने कोशिश की है काम करने की। मगर केजरीवाल की आंख कमीशन की तरफ होती है। AAP ने कहा- BJP का ‘महिला विरोधी’ चेहरा सामने आया
AAP ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जिस तरह की भाषा दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी के लिए इस्तेमाल की है, उससे साफ पता चलता है कि BJP महिलाओं के प्रति कितनी घटिया मानसिकता रखती है। हरियाणा BJP का पलटवार– दिल्ली की जनता सब देख रही
AAP के बयान पर हरियाणा BJP ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा- हजारों ‘झूठे’ मरे होंगे, तब कहीं जाकर 1 केजरीवाल पैदा हुआ और आज उसने झूठे-मक्कारों की पूरी फौज खड़ी कर रखी है, जो वीडियोज को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन दिल्ली की जागरूक जनता सब देख रही है। —————- ये खबर भी पढ़ें… यमुना का सैंपल लेकर दिल्ली पहुंचे CM सैनी, 2 सैंपल दिखाकर बोले- हमारे यहां साफ पानी यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा के CM नायब सैनी और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आमने-सामने हो गए हैं। शुक्रवार को CM सैनी यमुना के पानी के 2 सैंपल लेकर दिल्ली के वजीराबाद पहुंचे। जहां पहले सैंपल को दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल साहब मैं यह पानी पल्ला (हरियाणा) से लेकर आया हूं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *