छत्तीसगढ़ में जगदलपुर में आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया है। उन्हें सिर और गर्दन में अंदरूनी चोटें आई हैं। इस वक्त वे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती हैं। समीर खान के मुताबिक वे देर रात स्कूटी से जा रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने पहले नहीं गाड़ी को टक्कर मारी फिर सिर और गर्दन पर हमला कर फरार हो गए। समीर का ये भी आरोप है कि एक दिन पहले उन्हें राजनीतिक पार्टी के कुछ लोगों से धमकियां मिली थी। उन्हें शक है कि उन पर राजनीतिक हमला हुआ है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। समीर खान का कहना है कि बालाजी वार्ड में झंकार टॉकीज के पास उनपर हमला हुआ है। ये इलाका सिटी कोतवाली से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर है। समीर का कहना है कि रात 11 से 12 बजे के बीच वे कहीं जा रहे थे। पीछे से पहले किसी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी फिर किसी भारी चीज से उनके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वे बेसुध हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। पॉलिटिकल हमले का लगाया आरोप समीर खान ने पुलिस से मांग की है कि उस इलाके में लगे सारे CCTV फुटेज खंगाले जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए। नहीं मिली सुरक्षा समीर ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन, उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। उन्हें डर है कि वोटिंग से पहले कहीं उन पर दोबारा हमला न हो जाए। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने कहा है। मेयर पद के लिए मैदान में 5 प्रत्याशी जगदलपुर में मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा 5 कैंडिडेट्स चुनावी अखाड़े में हैं। स्क्रूटनी के बाद 7 लोगों के नामांकन सही पाए गए थे। जिसमें नाम वापसी के अंतिम दिन 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब मेयर कुर्सी के लिए 5 के बीच मुकाबला है। ये हैं मेयर के 5 प्रत्याशी …………………………. जगदलपुर मेयर चुनाव से संबंधित ये खबर भी पढ़ें… जगदलपुर में मेयर की कुर्सी के लिए 5 प्रत्याशी: कांग्रेस-भाजपा के अलावा आप और निर्दलीय भी, अंतिम दिन 2 ने लिया नाम वापस कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू के अलावा सुनीता सिंह ने भी डमी के तौर पर नामांकन भरा था। ऐसा इसलिए यदि मलकीत के नामांकन में कोई त्रुटि हो जाती तो बैकअप के तौर पर सुनीता रहती। वहीं संवीक्षा के बाद अब वे नाम वापस ले लीं हैं। इधर, भाजपा से संजय पांडेय चुनावी अखाड़े में हैं। पढ़ें पूरी खबर


