भीलवाड़ा में 1500 से ज्यादा प्राईवेट बसें नहीं चलीं:15 करोड़ से ज्यादा नुकसान, दिनभर यात्री रहे परेशान; बोले- सरकार के फैसलों के विरोध में फैसला

परिवहन विभाग पर मोटर व्हीकल एक्ट के विरुद्ध कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आज शनिवार को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल के तहत भीलवाड़ा में प्राईवेट बसों का चक्का जाम रहा। प्राइवेट बस स्टैंड पर भीलवाड़ा आने-जाने वाली बसों की हड़ताल रही, इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चन्द्र ओझा ने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा कॉमर्शियल वाहनों, विशेषकर निजी बस ऑपरेटरों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियम विरुद्ध चालान काटे जा रहे हैं। देखिए- हड़ताल से जुड़ी तस्वीरें आरटीओ, डीटीओ एवं निरीक्षकों पर अवैध टारगेट थोपे जा रहे उन्होंने कहा कि आरटीओ, डीटीओ एवं निरीक्षकों पर अवैध टारगेट थोपे जा रहे हैं और लक्ष्य पूरा नहीं होने पर उनकी आईडी बंद की जा रही है। वहीं स्टेज कैरिज बसों में जंगला व सीढ़ी लगाने का प्रावधान होने के बावजूद इन्हें उतरवाकर बसों को सीज किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान लोक परिवहन, स्टेज कैरिज, कांट्रैक्ट कैरिज, ग्रामीण, सिटी, स्कूल व फैक्ट्री बसें बंद रही, ओझा ने बताया की आज हमने हड़ताल की है, हड़ताल के पहले हमने परिवहन आयुक्त को नोटिस दिया था उसका जवाब नहीं दिया। आज मजबूरन सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध किया उन्होंने कहा कि हमें मजबूर होकर जोधपुर हाईकोर्ट में रिट दायर की, जो हियरिंग में पड़ी है। अभी उसका कोई फायदा नहीं हुआ है तो आज मजबूरन सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध करने के लिए आज हमने हड़ताल की है और चक्का जाम किया है। अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो आगे इसे बढ़ने पर निर्णय लिया जा सकता है। भीलवाड़ा में हड़ताल के चलते करीब 1500 से 1800 प्राईवेट बस आज नहीं चली ओर करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते प्राईवेट बस स्टैंड पर बसों का जमावड़ा देखा गया।यहां आने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *