राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कल:कलेक्ट्रेट से पीजी कॉलेज तक होगी साइक्लिंग, सूचना केन्द्र में दो दिवसीय प्रदर्शनी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार सुबह 9 बजे से ‘फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव’ के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में मतदाता जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए आयोजित साइक्लिंग अभियान कलेक्ट्रेट से शुरू होकर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय महाविद्यालय पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा फिट इंडिया अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना है। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवक, कॉलेजों के स्टूडेंट्स विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम भी होगा स्वीप नोडल प्रभारी ने बताया कि ‘माई इंडिया, माई वोट’ एवं ‘सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी’ थीम पर आधारित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान मतदाता शपथ, लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका पर संबोधन तथा निर्वाचन संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 25 एवं 26 जनवरी को सूचना केन्द्र में लगेगी प्रदर्शनी राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत रविवार को सूचना केंद्र में दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर 12 बजे होगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से जिला स्तर पर vandemataram@150 पर प्रदर्शनी vande mataram: witness to History का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 25 एवं 26 जनवरी को आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *