बालोद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:2 बार के सरपंच रहे गजेंद्र यादव को मिला टिकट, कांग्रेस के टेमन साहू पीछे हटे

बालोद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने दो बार के सरपंच रहे गजेंद्र यादव को जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 12 से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी टेमन साहू ने नामांकन से पहले ही पार्टी से किनारा कर लिया। जिससे जनपद चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। प्रशासन ने सरपंच, जनपद और जिला पंचायत प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर नामांकन की व्यवस्था की है। भाजपा ने भरा नामांकन भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ जनपद पहुंचकर शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरपंच के रूप में उन्हें गांवों की मूलभूत आवश्यकताओं की गहरी समझ है। उन्होंने विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। जानिए और कौन कौन मैदान में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *