भिलाई| स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम के द्वारा लगातार 100वें सप्ताह के शुरुआत में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत शासकीय डॉ. वामन वासुदेव स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर और छात्राओं ने मिलकर मैनपाट, अंबिकापुर के उल्टा (पानी) जलप्रपात के आसपास साफ-सफाई कर भारी मात्रा में प्लास्टिक बॉटल, पानी पाउच, झिल्ली, कागज, दोना-पत्तल, प्लास्टिक चम्मच आदि अवांछित कचरे को इकट्ठा कर निर्धारित स्थान में डंप किया। विजय चंद्राकर ने लोगों से निवेदन किया कि कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थान पर कचरे को डंप करें। इसी कड़ी में हिंदी विभाग की ऐश्वर्या ध्रुव ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद होना चाहिए। इस अवसर पर सुषमा यादव, दीपक कश्यप आदि मौजूद थे।


