जोधपुर पुलिस ने ठगी की राशि रिफंड करवाई:7 लाख से अधिक की रकम पीड़ितों को लौटाई, 11 आरोपी भी पकड़े

जोधपुर ग्रामीण की साइबर सेल ने ऑपरेशन साइबर शील्ड चलाते हुए एक माह में 7 लाख रुपए से अधिक की राशि रिफंड करवाने में सफलता हासिल की है। वहीं 10 लाख रुपए से अधिक की राशि होल्ड करवाई गई है। इस पूरे अभियान के दौरान साइबर फ्रॉड में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 3 मामले भी दर्ज किए गए। साइबर ठगी की राशि रिफंड करवाई अभियान को लेकर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि जनवरी 2025 में 7 लाख 95 हजार 696 रुपए की राशि साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को रिफंड करवाए गए हैं। जबकि साइबर फ्रॉड को लेकर मिली अलग-अलग शिकायतों पर 10 लाख 50 हजार 224 हजार रुपए रिफंड करवाए गए। चेक बुक और मोबाइल भी लौटाए साइबर सेल अभियान के दौरान 11 आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से एक कार, 11 मोबाइल, 3 चेक बुक, 1 बैंक पासबुक, 10 एटीएम और एक सिम भी जब्त की गई। वहीं इस अभियान को लेकर 42 गुमशुदा मोबाइल भी रिकवर कर पीड़ितों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की ओर से आमजन को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके तहत अलग-अलग स्कूलों कॉलेज बाजार में 155 स्थान पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं साइबर फ्रॉड में शामिल 146 मोबाइल ब्लॉक करवाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *