गुरदासपुर में चचेरे भाई की हत्या की:जमीन विवाद में तेजधार हथियार से वारदात की, परिजनों का सिविल अस्पताल में प्रदर्शन

गुरदासपुर में 14 मार्ले के प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में विजय कुमार ने अपने चचेरे भाई रवि सैनी (61) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना गांव मछराला में उस समय हुई जब रवि सैनी अपने घर के बाहर चारदीवारी के लिए नींव खोद रहे थे। इसी दौरान विजय कुमार समेत पांच लोग वहां पहुंचे और रवि सैनी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों में राकेश कुमारी, हिताक्षी सैनी, अक्ष्य सैनी और जोगिंदर पाल शामिल थे। शोर मचने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी अमिता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ तो मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन एक और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से बच रही है। इसी मांग को लेकर परिवार ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक छठे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उधर प्रदर्शन के दौरान पहुंचे एसएचओ ओंकार सिंह ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसे लेकर टीमें गठित करके छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि छठा व्यक्ति भी इस मामले में शामिल होंगे, तो उसके खिलाफ भी बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *