हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने पर मिलेगा पुरस्कार:आलीराजपुर में निकली यातायात जागरूकता रैली; स्काउट गाइड और यातायात मित्रों ने संभाली कमान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026′ के तहत शनिवार को आलीराजपुर यातायात पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। खेल परिसर से शुरू होकर सिनेमा चौराहा तक पहुंची इस रैली में स्काउट गाइड के बच्चों और स्वयंसेवी यातायात मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आमजन को सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया। नियमों के पालन से बचेगा जीवन रैली के दौरान यातायात पुलिस ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा के पांच मूल मंत्र समझाए। लोगों को प्रेरित किया गया कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कतई न करें। साथ ही, तेज रफ्तार के खतरों के प्रति आगाह करते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी गई। ‘राहवीर योजना’ की दी जानकारी रैली के माध्यम से पुलिस ने ‘राहवीर योजना’ का प्रचार-प्रसार भी किया। इसमें बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तुरंत मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। लोगों से अपील की गई कि वे दुर्घटना के समय डरे नहीं, बल्कि घायल को अस्पताल पहुंचाकर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं। इसके अलावा, वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की भी हिदायत दी गई। अधिकारी और स्वयंसेवक रहे उपस्थित इस अभियान को सफल बनाने में यातायात प्रभारी सूबेदार अर्जुनसिंह वास्केल, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और सहायक उपनिरीक्षक भारतसिंह चौहान सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। रैली में बड़ी संख्या में यातायात मित्र और समाजसेवी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *