छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें मास्दा वाहन की जबरदस्त टक्कर व कुचलने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल हो गया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई में रहने वाला कार्तिकेश्वर अगरिया 39 साल रोजी मजूदरी का काम करता है। शुक्रवार को कार्तिकेश्वर अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ रूपए निकालने के लिए सेंट्रल बैंक घरघोड़ा गया था। पत्नी के खाते से रूपए नहीं निकलने पर कार्तिकेश्वर अपने पास रखे रूपए से राशन समान खरीदा। इसके बाद कार्तिकेश्वर अपनी पत्नी को स्कूटी पर पीछे बैठाकर वापस घर लौट रहा था। जब पति-पत्नी शाम तकरीबन पौने 5 बजे ग्राम रेंगालबहरी व बरकसपाली के बीच गायत्री मंदिर के आगे मेन रोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही लाल रंग की मास्दा वाहन क्रमांक सीजी 13 एजे 8266 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को जबरदस्त ठोकर मार दिया। मास्दा वाहन से पैर कुचल गया
इससे दोनों नीचे गिर गए, तो मास्दा वाहन के पहिए से निद्रावती के पैर को कुचल दिया। इससे काफी खून निकला और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
जहां पुलिस तत्काल घायलों केा घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने निद्रावति को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर मास्दा वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


