पलामू में मिला 9 किलो का आईईडी, किया गया डिफ्यूज:जमीन के नीचे छिपा रखा था विस्फोटक, नई खुदी मिट्टी दिखी तो सुरक्षाबलों को हुआ शक

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुधिया गांव में पुलिस ने एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। यह बम जमीन में छिपाकर रखा गया था। बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया। पुलिस को 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश यादव और 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसपी रीष्मा रमेशन के अनुसार, हुसैनाबाद-हैदरनगर, पांडू, मोहम्मदगंज और विश्रामपुर थाना पुलिस के साथ जगुआर, सैट और जैप की टीमें अभियान में शामिल थीं। बरगद के पेड़ के नीचे जमीन में छिपाया था तलाशी के दौरान सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ के नीचे नई खुदी हुई मिट्टी दिखी। जांच में वहां से 9 किलो का आईईडी और एक देसी कट्टा बरामद हुआ। सुरक्षा कारणों से बम को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आईईडी को बाद में इस्तेमाल करने के लिए रखा गया था: एसपी एसपी ने बताया कि बम एक नए स्टील के केन में रखा गया था और उसमें तार नहीं लगा हुआ था। इसे बाद में इस्तेमाल करने के लिए छिपाकर रखा गया था। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में नितेश यादव और संजय यादव दोनों इनामी नक्सलियों की गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। ———————————————- ये भी पढ़िए चाईबासा में 21 आईईडी बरामद, किए गए डिफ्यूज:नक्सलियों की साजिश नाकाम; एक और दो किलो के थे IED, 55 जिलेटिन स्टिक्स भी बरामद झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने एंटी नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 21 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया। कराईकेला थानाक्षेत्र के सेरेंगदा के कुचा टोला के पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ये आईईडी लगाए थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *