बरकट्ठा | बरकट्ठा राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखंड इकाई के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद नाई समाज संयोजक समन ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख रेणु देवी ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब परिवार से आने के बाद भी अपनी लगन व सोच से बिहार के मुख्यमंत्री दो-दो बार रहे। वह कभी भी जात पात की राजनीति नहीं करते थे। वह सभी समाज को लेकर चलते थे। उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण किया। अंत में जयंती कार्यक्रम को गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। मौके पर कर्पूरी सेना कोडरमा जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, बरकट्ठा प्रखंड संयोजक समन ठाकुर, कोनहराखुर्द मुखिया मुन्नी देवी, मनोरमा देवी, बीरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. सोनू कुमार, बहादुर ठाकुर, उपेन्द्र कुमार शर्मा, भागीरथ प्रसाद, शंकर ठाकुर, कारू ठाकुर, बद्री ठाकुर, जगदीश ठाकुर, किशोरी ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, रिंकी देवी, समेत कई लोग उपस्थित थे। केरेडारी | केरेडारी नाई समाज के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत भवन केरेडारी में भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह धूम धाम से मनाई गई।समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। मौके पर कहा कि समस्त भारत मे कर्पूरी ठाकुर ने लोगो को मुख्य धारा में खड़ा किया है,साथ ही शिक्षा के प्रति अग्रसर किया है। आगे कहा कि वह एक समाजवादी नेता थे, दबे कुचले की आवाज बनकर जेपी आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाया है। मौके पर विकास ठाकुर, अशेश्वर ठाकुर, गुडू कुमार, अमर ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अनुज ठाकुर, उज्जवल ठाकुर, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


