भागवत कथा के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं संस्कृति मंच लुधियाना द्वारा सेक्टर 32ए चंडीगढ़ रोड स्थित मार्केट ग्राउंड बीसीएम स्कूल के सामने 19 से 25 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। आगामी कथा का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए चौड़ा बाजार, मातारानी चौक, नीमवाला चौक, ट्रंक बाजार और डिवीजन नंबर 3 जैसे क्षेत्रों में संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ शिवाला रोड स्थित संगला शिवाला मंदिर में प्रभु पूजन और नारियल तोड़कर किया गया। इस मौके पर हिंदू न्याय पीठ के चेयरमैन प्रवीण डंग सहित राजेश शर्मा, विपन शर्मा और अन्य उपस्थित रहे। संध्या फेरी के दौरान साध्वी कपिला भारती, रजनी भारती एवं कीर्तन मंडली ने भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फेरी का श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान संस्थान के सेवादारों ने घर-घर जाकर नागरिकों को कथा के निमंत्रण पत्र सौंपे और उन्हें इस ज्ञान गंगा में शामिल होने का आग्रह किया। संस्थान संचालक स्वामी गुरुकृपानंद ने बताया कि इस सात दिवसीय आयोजन में विख्यात कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती अपनी सुरीली गायन एवं वादन मंडली के साथ कथा का रसपान कराएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *