रिपब्लिक डे को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, 25 स्कूलों के 800 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 77वें रिपब्लिक डे के कार्यक्रम को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लिया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने नेशनल फ्लैग फहराया और एसीपी हर्षप्रीत सिंह के मार्च पास्ट की सलामी ली। डिप्टी कमिश्नर ने 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में पुलिस फोर्स और ऑफिसर्स को जरूरी निर्देश भी दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पंजाब पुलिस, एनसीसी, पंजाब होम गार्ड्स की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। बाद में 25 स्कूलों के 810 स्टूडेंट्स ने एक शानदार पीटी शो में हिस्सा लिया और देशभक्ति के गाने, भंगड़ा और गिद्दा और कोरियोग्राफी जैसी कल्चरल गतिविधियां की गई। डीसी ने बताया कि 26 जनवरी को होने वाले डिस्ट्रिक्ट लेवल कार्यक्रम के चीफ गेस्ट पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सुबह 9:58 बजे चीफ गेस्ट के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों के साथ एक अलग मीटिंग भी की। इस मौके पर एडीसी जनरल राकेश कुमार, एडीसी रूरल डेवलपमेंट अमरजीत बैंस, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. प्रगति वर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *