भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराएदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने शहर के विभिन्न थानों में कुल 16 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें 17 मकान मालिकों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बिना सत्यापन किराएदार रखने से अपराधियों को पनाह मिल सकती है, इसी को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। थाना डिवीजन-1: नाली मोहल्ला में बलवंत कुमार निवासी नवीन नगर , थाना डिवीजन-3: प्रेम कुमार वालिया निवासी हरचरण नगर,थाना सदर: अजित सिंह निवासी गांव दाद, थाना डाबा: राजिंदर सिंह निवासी सिटी गार्डन कॉलोनी, 33 फुटा रोड, थाना सराभा नगर: दमनदीप सिंह निवासी गांव बैंस और गुरविंदर सिंह, थाना हैबोवाल: कृष्ण कुमार निवासी जवाला सिंह नगर और राजेश कुमार निवासी गोपाल नगर, थाना डिवीजन-5: अशोक कुमार निवासी जवाहर नगर कैंप, थाना डिवीजन-8: हरसिमरनजीत सिंह निवासी कृष्णा नगर, थाना मॉडल टाउन: निखिल जिंदल निवासी मिलरगंज, थाना जमालपुर: धर्मिंदर सिंह निवासी रामगढ़, थाना कूमकलां: गुरप्रीत सिंह, थाना फोकल प्वाइंट: मुकेश शाह निवासी ढंडारी खुर्द, थाना मोती नगर: जरनैल सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी, शेरपुर , थाना डिवीजन-7: लखविंदर सिंह निवासी सेक्टर-32, थाना टिब्बा: अजय कुमार निवासी सेक्टर-25 पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे किराएदार रखने से पहले अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।


