गोइंदवाल गांव में स्थित शनि गांव में शनिवार को श्रद्धालुओं ने शनि महाराज को तेल अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर शनि गांव के प्रमुख शून्य प्रभु और सेवादार कर्मजीत सिंह मान ने शनि महाराज की भव्य आरती उतारी जिसमें भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शून्य प्रभु ने जीवन में एकाग्रता के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग पूछते हैं कि ध्यान क्यों नहीं लगता? इसका कारण यह है कि हम एक समय में कई चीजों पर ध्यान लगाने की कोशिश करते हैं। यदि मन को एकाग्र करना है तो एक समय में केवल एक ही काम पूरे दिल से करें। शून्य प्रभु ने आगे समझाया कि चाहे हम किसी से बात कर रहे हों या भोजन कर रहे हों हमारा पूरा ध्यान उसी कार्य पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग बात करते समय भी फोन देखते रहते हैं जिससे एकाग्रता भंग होती है। शनि गांव में आरती के दौरान मौजूद शून्य प्रभु, कर्मजीत सिंह मान व अन्य।


