ये है स्मार्ट सिटी का ढोका मोहल्ला… जहां भरे गंदे पानी के बीच रहते लोग

स्मार्ट सिटी के न्यू शिवाजी नगर में धरमपुरा, ढोका मोहल्ला में शुक्रवार को हुई बरसात के चलते निर्माणाधीन गंदा नाला का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर गया। हालात यहां तक हो गए लोगों के घरों तक में पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों को मजबूरन गंदे पानी से भरी गलियों में से गुजर कर जाना पड़ रहा है। शनिवार सुबह लोगों ने खुद ही पानी को निकाला। वीरवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार दिनभर रुक-रुक कर होती रही। जिसके चलते गंदा नाला का पानी ढोका मोहल्ला, धरमपुरा की 10 गलियों में घुस गया। लोगों ने बताया कि बरसात का पानी गलियों में जमा रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि गंदा नाला का पानी घरों तक में भर गया। इसके बाद लोगों ने खुद ही घरों से पानी निकला। वहीं बिजली की तार नीचे तक लटक रहे थे। इसके चलते हादसे का खतरा बना रहा। बताया जा रहा है कि गंदा नाला के निर्माण का कार्य नगर निगम की तरफ से काफी पहले चल रहा है। लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते अकसर बरसात में जलभराव की स्थिति रहती है। सेंट्रल मोहल्ला निवासी जसदीप सिंह ने बताया कि गंदा नाला का पानी गलियों में भर गया है। जिसके चलते हम लोगों को परेशानी हुई है और दुकान में पानी भर जाने से खुद ही पानी को निकाला है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाला निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाता, तो इस तरह की समस्या न होती। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि गंदा नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और बरसात से पहले जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए। ताकि भविष्य में उन्हें इस परेशानी का सामना न करना पड़े। बरसात का पानी निकल गया है। मैं वहीं से आया हूं। शुक्रवार को ज्यादा बारिश हुई है। इसके चलते जलभराव की समस्या हुई है। नाले का काम चल रहा है। जो एक महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी। अशोक पराशर पप्पी, एमएलए लुधियाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *