अब पूरे शहर में रोड स्वीपिंग, 4 मशीनों-4 टैंकरों से रात 10 से सुबह 6 बजे तक सफाई

भास्कर न्यूज| अमृतसर निगम ने शहर की लगभग 384 किलोमीटर मेन सड़कों और 1944 किलोमीटर लिंक (अंदरूनी) सड़कों की साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया है। कंपनी को प्रतिदिन 192 किमी मेन सड़कों की सफाई करनी होगी। हर मुख्य सड़क की सफाई एक दिन छोड़ की जाएगी। यदि सोमवार को हुई है, तो अगला नंबर बुधवार को आएगा। अंदरूनी सड़कों की सफाई का 6 दिनों बाद नंबर आएगा। कंपनी को रोजाना 324 किमी सड़क साफ करनी होगी। कंपनी ने 4 पानी के टैंकर, 4 आधुनिक रोड स्वीपिंग गाड़ियां और 4 ट्रॉलियां मैदान में उतार दी हैं। स्वीपिंग को लेकर टाइमिंग रात 10 से सुबह 6 बजे की रखी गई है। चूंकि दिन में सड़कों पर भीड़भाड़ होने से जाम की मुश्किलें नहीं आएं। वहीं ट्रॉलियों का मुख्य काम सड़कों के किनारे पड़े प्लास्टिक और कचरे को तुरंत उठाना होगा। खास बात यह है कि सड़कों की धुलाई के लिए पीने के पानी के बजाय सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का उपयोग किया जा रहा है। ^रोड स्वीपिंग के लिए रूट प्लान तैयार कर काम शुरू कराया जा चुका है। सड़कों से उड़ने वाले धूल से काफी राहत मिलेगी। पहले जो कंपनी थी वह सिर्फ मैकेनिकल स्वीपिंग कराती थी। अब जिस कंपनी को काम सौंपा गया है, वह सेंट्रल वर्ज के अलावा फुटपाथों की सफाई भी करवाएगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए निगम कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। स्वीपिंग के लिए गाड़ियों को रात में लगाया है। अफसरों से डेली रिपोर्ट भी ली जा रही। ताकि रूट प्लान तैयार किया गया उसी हिसाब से स्वीपिंग का काम हो। – सुरिंदर सिंह, एडिश्नल कमिश्नर, निगम गौर हो कि बीते 8 दिसंबर 2025 को टेंडर रिचकॉन कंपनी को 3 बरसों के लिए अलॉट किया गया था। जिसे आगे 5 बरसों तक निगम एक्सटेंड कर सकती है। रोड की धुलाई को लेकर पानी की मुश्किलें नहीं आए इसे लेकर निगम के 3 एसटीपी में कहीं से भी कंपनी ले सकती है। बता दें कि टेंडर की शर्तों के मुताबिक कंपनी को अंदरूनी सड़कों की सफाई के लिए 221.61 रुपए तो मेन रोड के लिए 528.81 रुपए पर किमी निगम देगा। 1944 किमी सड़क की सफाई को लेकर 8 सितंबर को टेंडर इनवाइट का दूसरी बार कॉल किया गया था। इसकी रिजर्व प्राइज 7.15 करोड़ रुपए और पर किमी सड़क की सफाई 135.87 रुपए रखी गई थी। जबकि मेन सड़कों की सफाई को लेकर 1 अगस्त को टेंडर कॉल किया गया था। जिसका रिजर्व प्राइज 11.48 करोड़ रुपए तो पर किमी सड़क की सफाई का रेट 631.26 रुपए निर्धारित था। दोनों ही टेंडर बीते 8 दिसंबर को रिचकॉन इंजीनियरिंग कंपनी को अलॉट हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *