श्रीलंका की बाल कलाकारों ने शिव तांडव पर किया नृत्य

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के यज्ञ स्थल में चल रहे ग्यारह दिवसीय हनुमत महायज्ञ में संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तीसरे दिन खास माहौल बना। श्रद्धा और कला का सुंदर मेल देखने मिला। श्रीलंका से आए बाल कलाकारों ने मंच संभाला। उन्होंने राम-सीता विवाह का दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सीताहरण का प्रभावशाली मंचन हुआ। रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की भावपूर्ण अदायगी, सजीव अभिनय और तालमेल वाले संगीत ने यज्ञ स्थल को भक्तिरस से भर दिया। हनुमत महायज्ञ के दौरान रोज भजन, सुंदरकांड पाठ और धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं। मंच से हो रही आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने पूरे इलाके में धार्मिक चेतना का माहौल बना दिया है। कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खास उत्साह दिख रहा है। आयोजक मंडल ने धर्म में आस्था रखने वाले लोगों से ज्यादा संख्या में यज्ञ में शामिल होने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि आगे कई विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें वनवासी राम पर आधारित मंचीय प्रस्तुति शामिल है। भजन संध्या भी होगी। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों को जोड़ेगा। संगीतमय प्रस्तुतियां और सुंदरकांड पाठ समिति का विशेष आयोजन भी तय है। मानस केशरी का दो दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। यज्ञ स्थल पर सजा मंच, भव्य लाइटिंग और भक्तिमय ध्वनि व्यवस्था ने पूरे आयोजन की गरिमा और प्रभाव बढ़ा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *