भीलवाड़ा | बसंत पंचमी पर स्वरांगन संगीत अकादमी में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत गुरू डॉ. विद्याशंकर किनारिया ने सरस्वती मां की पूजा व आराधना की। चंचल मालवी, रिदम तिवारी, सुमन मेवाड़ी, सूरज सेन, डॉ. रोहित जोशी, सरिता शर्मा, अतुल कास्ट, मानसी पराशर, रजत चौहान, मनीष जांगिड़, वैदिक सोनी, मन्नत, टी आशा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। तबला संगत राकेश कांठा ने की।


