नाबालिग से छेड़छाड़, स्कूल स्टाफ को हटाने की मांग:दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने धरना दिया, बोले- शिक्षकों पर हो कड़ी कार्रवाई

जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में स्कूल के गेट के बाहर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। स्कूल के सभी स्टाफ को तुरन्त प्रभाव से हटाने की मांग की। साथ ही दोनों टीचर्स के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना है। छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षक ही ऐसी घटना कर रहे हैं, फिर कहीं और क्या सुरक्षित रहेंगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को कस्बे के सरकारी स्कूल के दो टीचर्स पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। छात्राओं ने अश्लील चैट करने का आरोप भी लगाया था। घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर भीड़ शामिल हो गई। आक्रोशित लोगों ने टीचर की पिटाई कर दी थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों टीचर को हिरासत में ले लिया था। मामला बढ़ता देख दोनों अध्यापकों को एपीओ कर दिया गया था। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि गुढ़ागौड़जी के बामलास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 शिक्षकों द्वारा बालिकाओं के साथ अनुचित व्यवहार के मामले एडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। 3 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को भी जांच में आवश्यक सहयोग करने के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें:- झुंझुनूं में दो टीचर ने की छात्राओं से छेड़छाड़:लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजे, महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, दोनों पुलिस हिरासत में झुंझुनूं के एक सरकारी स्कूल में दो टीचर्स ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। दोनों अध्यापकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को एपीओ कर दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छात्राओं के बयान लिए हैं। छात्राओं ने अश्लील चैट करने का आरोप लगाया है।(पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *