प्राचीन भारतीय वास्तु शास्त्र का महत्व अब बॉलीवुड के सितारों के बीच भी तेजी से बढ़ रहा है। घर और ऑफिस की ऊर्जा को संतुलित करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई बड़े सितारे अब वास्तु विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं। राजस्थान के सूरतगढ़ के पंकित गोयल ने इस दिशा में अपनी खास पहचान बनाई है और आज वे कई प्रमुख सितारों के लिए वास्तु सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। पंकित गोयल ने अपने करियर की शुरुआत ग्राफिक्स डिजाइनिंग और 3D एनिमेशन के क्षेत्र से की थी। लेकिन व्यवसाय में आई समस्याओं और लगातार चुनौतियों ने उन्हें एक नए रास्ते की ओर प्रेरित किया। उन्होंने वास्तु शास्त्र में रुचि लेते हुए इसे गहराई से समझा और खुद को इस क्षेत्र में स्थापित किया। शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उनके उपायों के प्रभावशाली परिणामों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और धीरे-धीरे एक भरोसेमंद नाम बन गए। बॉलीवुड में वास्तु शास्त्र की बढ़ती मांग पंकित के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने अरबाज खान और मीका सिंह जैसे सितारों के घरों और कार्यालयों में वास्तु सुधार किए। इन सुधारों से इन सितारों के जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ गई। पंकित का मानना है कि सही दिशा, संतुलन और ऊर्जा का प्रभाव व्यक्ति के जीवन को गहराई से प्रभावित करता है। पंकित गोयल ने बताया- वास्तु शास्त्र केवल भवन निर्माण का विज्ञान नहीं है, बल्कि यह जीवन को संतुलित और उन्नत बनाने का माध्यम है। उनके अनुसार, सही वास्तु न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि काम में सफलता और रिश्तों में सामंजस्य भी स्थापित करता है। यही कारण है कि आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के बड़े एक्टर तक वास्तु के महत्व को समझने लगे हैं। वास्तु शास्त्र के महत्व को बढ़ावा देने के लिए पंकित ने इसे सिखाने की भी पहल की है। उनके कोर्स के माध्यम से आज कई युवा इस प्राचीन विधा को सीखकर इसे अपने कॅरियर का हिस्सा बना रहे हैं।


