10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग जिले में ब्राउन शुगर कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने मुहिम छेड़ दिया है। इसी कड़ी में एक लाख मूल्य के 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पकड़े गए हैं। दोनों तस्कर इचाक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जो हजारीबाग शहरी क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेचने के लिए पहुंचे थे। ब्राउन शुगर के कारोबार चलाने के लिए पेडलर और तस्कर बॉर्डर एरिया का इस्तेमाल करते हैं। इसी के दौरान इचाक थाना क्षेत्र और कोर्रा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके से दोनों पकड़े गए। पकड़े गए दोनों तस्करों के निशान देही पर मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कवायद में पुलिस जुट गई है। पकड़े गए दोनों युवक बालिग हैं या नाबालिग इसमें अभी संशय बना हुआ है। बताया गया कि दोनों तस्कर 10 ग्राम ब्राउन शुगर को 65 पुड़िया में बांटकर इचाक और कोर्रा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में ड्रग एडिक्ट ग्राहकों के इंतजार में थे। हर एक पुड़िया में 25 मिली ग्राम ब्राउन शुगर रखा था । जिसे 750 से ₹800 में बेचने वाले थे। पुलिस उन्हें गुप्त ठिकाने पर रखकर यह पूछताछ कर रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाते हैं या फिर उन्हें कौन उपलब्ध कराता है। खबर है कि पुलिस को यह भी जानकारी मिल गई है कि इस ग्रुप में और कितने लोग हैं साथ ही इस ग्रुप को ब्राउन शुगर कौन मुहैया करा रहा है। तीन महीने में हुई बाउन शुगर पर कार्रवाई केस एक: 26 अक्टूबर को हजारीबाग पुलिस ने एक तस्कर को 80000 मूल्य के 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। केस दो : 18 जनवरी को लगभग 180000 मूल्य के 13.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नौ पेडलर बड़कागांव से गिरफ्तार किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *