कर्पूरी ठाकुर गरीबों की आवाज़ : दिनेश्वर ठाकुर

कुडू | प्रखंड के नाई भवन में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई मौके पर नाई समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। मौके पर नाई समाज के दिनेश्वर ठाकुर ने कहा 2024 में जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले कर्पूरी ठाकुर एक बार बिहार के उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अतिरिक्त वे दशकों तक विधायक और विपक्ष के नेता के रूप में भी सक्रिय रहे। अपनी लोकप्रियता और गरीबों की आवाज़ बनने के कारण उनको जीवनकाल में ही ‘जननायक’ की उपाधि दी गई मौके पर सूरज ठाकुर, दीपक ठाकुर,पवन ठाकुर,बबलू ठाकुर, सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *