बांसवाड़ा में डीजे गाड़ी पलटी, ऑपरेटर दबा:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

बांसवाड़ा में आंबापुरा थाना क्षेत्र के जोगड़ी माल गांव में शनिवार शाम शादी समारोह से लौट रही डीजे गाड़ी अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में डीजे ऑपरेटर गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया है। संतुलन बिगड़ते ही सड़क किनारे पलटी गाड़ी मिली जानकारी के अनुसार झरनिया निवासी राजु पुत्र लाला जोगड़ी माल गांव में एक शादी समारोह में डीजे बजाने गया था। कार्यक्रम के बाद डीजे गाड़ी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ढलान या मोड़ पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। लोहे के ढांचे और उपकरणों के नीचे दबा ऑपरेटर हादसा इतना गंभीर था कि राजू डीजे गाड़ी में लगे भारी साउंड सिस्टम और लोहे के ढांचे के नीचे दब गया। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाला। महात्मा गांधी अस्पताल से किया रेफर ग्रामीणों की मदद से घायल राजू को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे सिर और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर शनिवार रात उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *